Search

 
 
 

Laterhar News:20 जून से लापता अंश का कोई सुराग नहीं

Latehar : जिला मुख्यालय के अंबाकोठी ग्राम निवासी स्व विजय त्रिपाठी का पुत्र 14 वर्षीय अंश त्रिपाठी पिछले 20 जून की शाम से अपने घर से लापता है.
 

Latehar : जिला मुख्यालय के अंबाकोठी ग्राम निवासी स्व विजय त्रिपाठी का पुत्र 14 वर्षीय अंश त्रिपाठी पिछले 20 जून की शाम से अपने घर से लापता है. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. अंश की तलाश जारी है.

जानकारी के अनुसार, अंश की माता अमिता त्रिपाठी ने बताया कि अंश शाम को अपने घर से खेलने के लिए निकला था. उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. उन्होिने बताया कि रात तकरीबन दस बजे के बाद से उसका मोबाइल स्वी च ऑफ आर रहा है. 


उनका कहना है कि उन्होने अपने सभी सगे संबंधियों के यहां पता कर लिया है. लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला. अनहोनी की आशंका में अमिता त्रिपाठी ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी, और अंश के सकुशल घर वापसी की गुहार लगायी.

 

उन्होने अंश के संबंध में किसी प्रकार की सूचना मिलने पर 6200746982 पर सूचति करने की अपील की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है, और अंश का पता लगा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही