Latehar News: जिले के बालूमाथ प्रखंड के विशुनपुर प्राथमिक विद्यालय में एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के तत्वा वधान में सोमवार को राष्ट्री य खेल दिवस के मौके पर विभिन्नक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. साथ ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच खेल सामग्रियों का भी वितरण किया गया.
इसे भी पढ़ें:
इस मौके पर एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के उप महाप्रबंधक प्रतीक कुमार सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल दिवस का थीम खेलेगा भारत, जीतेगा भारत रखा है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में मेजर ध्यानचंद ने हॉकी के क्षेत्र में देश का लोहा मनवाया. उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीहय व अंतरराष्ट्री य स्तार पर अपना प्रदर्शन कर चुके हैं.
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कारर दिया गया. मौके पर एनएमएल के एक्जिक्यूटिव आईसीडी (सीएसआर) ज्योति स्मिता गोगोई, रोशनी खोब्रागडे, फील्ड स्टाफ अजित उरांव, अजित उरांव, प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर के प्रधानाध्यापक और शिक्षक समेत छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

