Latehar News: शहर के रेलवे स्टेाशन रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्यामय नगर भवन में रविवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा झारखंड के तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय ओबीसी जागरूकता सह अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेसलन सभी वक्तातओं ने एक स्व र में चल रही जनगणना में ओबीसी समुदाय के लिए एक अलग कॉलम देने की मांग की.
इसे भी पढ़ें:
सम्मेलन में हाईकोर्ट के अधिवक्ता रवि भूषण ने कहा कि वर्तमान में जनगणना की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसमें ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं दिया गया है. उन्होंने समाज के लोगों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की. वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने कहा कि ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने से 2011 की जनगणना में भी ओबीसी की आबादी का सही आंकड़ा सामने नहीं आया था.
उन्होंने बताया कि इसी मांग को लेकर 25 अक्टूबर को रांची में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष देवचरण दांगी ने अपने हक और अधिकारों के लिए जुट होने की अपील की. इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्व् लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सम्मेलन को जिला अध्य क्ष धमेंद्र प्रसाद, रमेश गुप्ता, उमेश कुमार सोनी, मोहर यादव समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

