Search

 
 
 

Latehar News : आम लोगों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें अधिकारी- सांसद

सांसद कालीचरण सिंह ने  कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन व विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. सभी अधिकारी आम जनता का ध्यान रख संवेदनशील होकर कार्य करें.
 
दिशा की बैठक में भाग लेते सांसत कालीचरण सिंह, डीसी, एसपी व अन्य.

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा


Latehar : चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने  कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन व विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. सभी अधिकारी आम जनता का ध्यान रख संवेदनशील होकर कार्य करें. सांसद शनिवार को लातेहार में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट को-आर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे. 


बैठक में लातेहार विधायक प्रकश राम व मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, डीसी संदीप कुमार व एसपी कुमार गौरव मुख्यं रूप से उपस्थित थे. सांसद ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी स्थािनीय विधायक व जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गए जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील होकर कार्य करें. बैठक में सांसद ने सभी विभागों को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने, लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने व गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.


उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया. कहा कि विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करें कि योजनाएं समय पर पूरी हों. इस पर डीसी संदीप कुमार ने आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सुझावों व निर्देशों के अनुरूप सभी विभागों में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी.


बैठक में ग्रामीण विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, वन, दूरसंचार, बैंकिंग, आवास, मनरेगा, जल संसाधन समेत अन्य विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप निदेशक पीटीआर दक्षिणी कुमार आशीष, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, डीडीसी सैयद रियाज अहमद, परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार गगराई समेत  जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, बीडीओ व  जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही