Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : आम लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगवाएं आधिकारी- विधायक प्रकाश राम

विधायक प्रकाश राम की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. विधायक ने कहा कि जब जनता की समस्याओं का समाधान ही नहीं हो पा रहा है, तो जनता दरबार का क्या औचित्य है. ग्रामीणों की समस्यााओं का समाधान तुरंत होना चाहिए. उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगवाएं.
Advertisement
Advertisement
जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनते विधायक प्रकाश राम.

Latehar : लातेहार सदर प्रखंड कार्यालय में विधायक प्रकाश राम की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. पिछले जनता दरबार में दिये गये निर्देशों का पालन नहीं होने पर विधायक ने संबंधित कर्मियों को फटकार लगायी. कहा कि जब जनता की समस्याओं का समाधान ही नहीं हो पा रहा है, तो जनता दरबार का क्या औचित्य है. ग्रामीणों की समस्यााओं का समाधान तुरंत होना चाहिए. उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगवाएं.


जनता दरबार में जमीन विवाद, वृद्धा पेंशन, ड्रग्स, बिजली-पानी, ऑनलाइन भूमि सुधार एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.  विधायक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. जनता दरबार में मौजा तापाखास से जुड़े भूमि विवाद का मामला भी प्रमुखता से उठा.

 


हरखा निवासी जरासंध कुमार ने विधायक को आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके परदादा माधो कहार के नाम दर्ज खाता संख्या-36, प्लॉट संख्या-364 की रैयती भूमि को फर्जी तरीके से खास महाल में परिवर्तित कर अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है. इसमें अंचल कार्यालय स्तर पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया. इस पर विधायक ने सीओ को भूमि की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने व डिमांड कैंसिल करने का निर्देश दिया.  जनता दरबार में विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल कुमार सिंह, विशाल चंद्र साहू, प्रेमचंद पांडेय समेंत सैकड़ों लोग मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही