Search

 
 
 

Latehar News : डीसी के निर्देश पर अधिकारियों ने की कार्रवाई, लुकईया मोड़ पर हुई बेरिकेडिंग

Latehar News : चंदवा-लुकुइया मोड़-चापी-लोहरदगा मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपायुक्‍त संदीप कुमार ने आवश्‍यक दिशा निर्देश जारी किया है.
 

Latehar News : चंदवा-लुकुइया मोड़-चापी-लोहरदगा मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपायुक्‍त संदीप कुमार ने आवश्‍यक दिशा निर्देश जारी किया है. बता दें कि  15 अगस्‍त को इस मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी.

 

लातेहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 


उपायुक्‍त ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल लातेहार को लोहरदगा जिले के संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से सड़क दुर्घटना रोकथाम से संबंधित आवश्यक सुरक्षा उपायों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उपायुक्‍त ने अपने निर्देश में कहा है कि उक्त मार्ग दुर्घटना की दृष्टि से ब्लैक स्पॉट  बनता जा रहा है. 

 

आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण जान-माल की क्षति हो रही है. यह गंभीर चिंता का विषय है. उन्‍होने कहा कि यातायात को सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के लिए संवेदनशील स्थलों पर तत्काल सुरक्षात्मक कदम उठाना जनहित में आवश्यक है. 

 

उपायुक्‍त ने लातेहार जिले के अन्‍य संवेदनशील व ब्‍लेक स्‍पॉट स्‍थलों पर सुरक्षा के उपाय व संकेतक लगाने के निर्देश दिये. इसके अलावा उन्‍होने लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है. उन्‍होने कंट्रोल रूम से जिले में यातायात पर नजर रखने व यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों का ऑनलाइन चालान करने का भी निर्देश दिया है.

 

उपायुक्‍त ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील जिले वासियों से किया है. उपायुक्‍त के निर्देश पर एसडीओ, एसडीपीओ व डीटीओ ने चंदवा के लुकुइया मोड़ में बेरिकेडिंग कर इस मार्ग से भारी वाहनो का परिचालन बंद कराया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही