Search

 
 
 

Latehar News : रैयतों को अधिग्रहित जमीन के मुआवजे का भुगतान जल्द करें- डीसी

Latehar News : डीसी संदीप कुमार ने सभी सीओ को मुआवजा सहित सभी मामलों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी संदीप कुमार.

Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक की. उन्होंने जिले की विभिन्न परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे का भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया. अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने सभी सीओ को मुआवजा सहित सभी मामलों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में बनहर्दी व रजवार कोल माइंस (एनएमएल एनटीपीसी), तुबेद कोल माइनस (डीवीसी), रेलवे आरओबी,  पीवीयूएनएल, चकला कोल ब्लॉक सहित अन्य परियोजनाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई.


बैठक में कोल कंपनियों के अधिकारी, प्रतिनिधि, संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ व सभी सीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही