Search

 
 
 

Latehar News: जल्द जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स, नहीं तो होगी कार्रवाई: नगर प्रबंधक

Latehar News: नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने अब तक अपना होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज अथवा ट्रेड लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया है, वे अविलंब संबंधित शुल्क जमा करें. नगर पंचायत की ओर से इनसे संबंधित जांच भी की जाएगी.
 
नगर पंचायत कार्यालय

Latehar News: नगर पंचायत के नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत लातेहार से  टैक्स संग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है. अपरिहार्य कारणों से यह पिछले महीने से बंद था. उन्होंरने कहा कि अब होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज एवं ट्रेड लाइसेंस से संबंधित कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:

 


उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अब तक अपना होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज अथवा ट्रेड लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया है, वे अविलंब संबंधित शुल्क जमा करें. नगर पंचायत की ओर से इनसे संबंधित जांच भी की जाएगी. 


उन्होंने कहा कि जांच के दौरान बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय संचालित करते अथवा निर्धारित टैक्स एवं शुल्क जमा नहीं करने वाले लोग पकड़े जाते हैं, तो उनके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.  नगर प्रबंधक ने सभी संबंधित लोगों से समय पर टैक्स एवं शुल्क जमा करने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही