Latehar News : लातेहार सदर प्रखंड के माको गांव निवासी कृष्णा राम को सेवानिवृत्ति के 16 साल बाद भी देय राशि (लाभ) व पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है. कृष्णा राम राज्य खाद्य निगम, लातेहार में चालक के रूप में कार्यरत थे. वह 31 दिसबंर 2010 को सेवानिवृत्त हुए थे. लेकिन अभी तक उन्हें सेवानिवृत्ति का देय लाभ नहीं मिल पाया है. इस कारण उनके समक्ष जीविकोपार्जन का संकट उत्पन्न हो गया है.
इसे भी पढ़ें
कृष्णा राम ने शुक्रवार को डीसी के जन शिकायत निवारण में पहुंचकर आवेदन सौंपा. उन्होंने डीसी से सेवानिवृत्ति लाभ व पेंशन का भुगतान कराने की मांग की. डीसी ने संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
डीसी ने साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आये ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. कहा कि जन शिकायत निवारण में आये मामलों पर संवदनशील होकर त्वरित कार्रवाई करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

