Search

 
 
 

Latehar News: लोगों को वापस मिले गुम मोबाइल, चेहरे पर मुस्कान, पुलिस ने लौटाई खुशियां

Latehar News: एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाता है तो वे गुम मोबाइल की सूचना संचार साथी (सीईर्आआर) पोर्टल या नजनीकि थाना में दें. जिले की साइबर थाने ने 38 गुम मोबाइल फोन बरामद किया है. रविवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार में इन मोबाइलों को उनके असली धारकों को सौंप दिया गया.
 
गुम मोबाइल वापस पाकर आई मुस्कान

Latehar News: जिले की साइबर थाने ने 38 गुम मोबाइल फोन बरामद किया है. रविवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार में इन मोबाइलों को उनके असली धारकों को सौंप दिया गया. मौके पर एसडीपीओ संदीप कुमार, मुख्यालय डीएसपी प्रदीप कुमार, साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीलम भेंगरा, एसआई निर्मल मंडल और टेक्नीशियन सुरेश कुमार सिंह उपस्थित थे. 


इसे भी पढ़ें:


बता दें कि जिले के विभिन्नश थानों में मोबाइल फोन गुम होने की लिखित सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाना प्रभारी नीलम भेंगरा को आवश्यंक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. साइबर थाना पुलिस ने तकनीकि अनुसंधान के क्रम में 38 गुम मोबाइल बरामद किये. 


एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाता है तो वे गुम मोबाइल की सूचना संचार साथी (सीईर्आआर) पोर्टल या नजनीकि थाना में दें. गुम मोबाइल पाकर लोगों को वापस खुशियां मिली है. उन्होंने इसके लिए पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही