Search

 
 
 

Latehar News : पिकअप वैन बाउंड्री वॉल से टकराई, एक व्‍यक्ति की मौत

जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हेरहंज-पांकी मुख्‍य सड़क पर इनातू गांव के पास एक पिकअप वैन ( जेएच-10जीएन-3410) अनियंत्रित हो कर एक बाउंड्री वॉल से जा टकराई.
 

Latehar : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हेरहंज-पांकी मुख्‍य सड़क पर इनातू गांव के पास एक पिकअप वैन ( जेएच-10जीएन-3410) अनियंत्रित हो कर एक बाउंड्री वॉल से जा टकराई 

 

इस दुर्घटना में पिक अप में सवार हेरहंज ग्राम निवासी दिलीप साव की मौत हो गयी. बताया जाता है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण यह दुर्घटना घटी. जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को निकाल कर अस्‍पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. 

 

इस घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्‍जे में ले कर पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेजने की तैयारी कर रही थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही