Search

 
 
 

Latehar News : समझौते का उल्लं घन कर रहा पीएनएमएल- जिप उपाध्यक्ष

जिला परिषद उपाध्याक्ष अनिता देवी ने कहा कि जिले के बालूमाथ प्रखंड में सीसीएल के अधीन पीएनएमएल की ओर से संचालित तेतरियाखांड़ कोलियारी प्रबंधन पूर्व में किये गये समझौते का उल्ललघंन कर रहा है.
 
विस्थापितों के साथ जिप उपाध्यक्ष उपाध्याक्ष अनिता देवी.

Latehar : लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि जिले के बालूमाथ प्रखंड में सीसीएल के अधीन पीएनएमएल की ओर से संचालित तेतरियाखांड़ कोलियारी प्रबंधन पूर्व में किये गये समझौते का उल्ललघंन कर रहा है. समझौते के अनुसार, उसने कोयला ढुलाई में हाइवा का इस्ते‍माल नहीं करने पर सहमति दी थी.


उन्होंने कहा कि अब कंपनी हाइवा से कोयला ढुलाई करने की योजना बना रही है. इससे परियोजना क्षेत्र के सैकड़ों ट्रक मालिकों के समक्ष रोजी-रोजगार का संकट पैदा हो जायेगा. जिप उपाध्यक्ष विस्थारपितों की शिकायतों के बाद एक मई को मजूदर दिवस के मौके पर कोल परियोजना क्षेत्र में पहुंची थीं. उनके साथ झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तंव भी थे. उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी दबाव व प्रलोभन देकर क्षेत्र का माहौल प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. कोलियरी में कोयला ढुलाई और स्टॉक प्रबंधन में भी अनियमितता बरतने की आशंका जाहिर की और इसकी जांच की मांग की.

 


झामुमो नेता सौरव श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी मनमानी पर उतर आयी है. यह जमीन उनके पूर्वजों की रही है. यहां के कोयला को यूं ही किसी को कहीं और ढोने नहीं दिया जायेगा. मौके पर सैकड़ों विस्थाापित और स्था नीय ट्रक ओनर मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही