Search

 
 
 

Latehar News : पुलिस ने 20 खोये मोबाइल को असली मालिक को सौंपा

पुलिस ने गुम या चोरी हुए करीब 20 मोबाइल को बरामद कर लिया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने सभी मोबाइल को उनके असली मालिक को बुलाकर सौंप दिया. इनमें से कई लोगों ने कहा कि उन्होंने तो खोये मोबाइल के दुबारा मिलने की आस छोड़ दी थी.
 
एसपी कर्यालय में महिला को उसका मोबाइल सौंपते पुलिस अधिकारी.

Latehar : लातेहार पुलिस ने गुम या चोरी हुए करीब 20 मोबाइल को बरामद कर लिया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने सभी मोबाइल को उनके असली मालिक को बुलाकर सौंप दिया. इनमें से कई लोगों ने कहा कि उन्होंने तो खोये मोबाइल के दुबारा मिलने की आस छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की तत्प रता से उन्हें अपना खोया मोबाइल दुबारा मिल गया है. उन्होंने इसके लिए एसपी के प्रति आभार जताया.

 


ज्ञात हो कि पुलिस सीईआईआर पोर्टल के माध्युम से गुम हुए मोबाइल फोन को लगातार बरामद कर रही है. एसपी ने कहा कि अगर किसी का मोबाइल खो जाता है, तो वे उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए संचार साथी (CEIR) पोर्टल का उपयोग करें या अपने नजदीकी थाना से संपर्क करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही