- अवैध रूप से पोस्ताई व अफीम की खेती नहीं करने की अपील की, दुष्परिणाम की दी गई जानकारी
Latehar News: जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम दौना में शनिवार को महुआडांड़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी के नेतृत्व में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. इस जागरूकता अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को अवैध अफीम-पोस्ता की खेती नहीं करने व नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई.
इसे भी पढ़ें:
एसडीपीओ ने बताया कि अवैध रूप से पोस्ता व अफीम की खेती करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इसके तहत एनडीपीसी एक्ट के तहत कारावास की सजा है. उन्होंने मादक पदार्थों से होने वाले दुष्प रिणाम से अवगत कराया और कहा कि मादक पदार्थों के सेवन से न सिर्फ शरीर वरन परिवार व समाज भी प्रभावित होता है.
इसके सेवन से असाध्य रोग तक हो सकती है. उन्होंने आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 के उपयोग तथा डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. जागरूकता कार्यक्रम में दीपावली पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

