Latehar News : जिले में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया.
सत्यापन के दौरान पुलिस टीम ने दोनों गांवों के ग्रामीणों के साथ संवाद किया. ग्रामीणों को अवैध अफीम व पोस्ता की खेती के कानूनी दंड, समाज और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया. किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता के लिए डायल-112 के उपयोग की जानकारी दी गई.

