Latehar : लातेहार जिले के बरवाडीह थाने की पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी शंकर राम उर्फ संजय राम उर्फ संजय मोची उर्फ आरडीएक्स जी के नावाडीह छिपादोहर स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया. यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई. शंकर राम पर सतबरवा थाना में कांड संख्या 358/12 के तहत मामला दर्ज है.
आरोपी शंकर राम लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस की टीम उसके घर पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों की मौजूदगी में उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने परिजनों से कहा कि अगर उसने आत्मससमर्पण नहीं किया तो घर की कुर्की-जब्ती की जायेगी. थाना प्रभारी अनुराग कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई छिपादोहर थाने की पुलिस टीम भी शामिल रही.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

