Latehar News : लातेहार पुलिस ने हार्डकोर भाकपा माओवादी राजू भुइयां के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार थाना के एसआई राजा दिलावर और पुलिस जवानों ने राजू भुइयां ने ढोल बजाकर घर पर न्यायालय से जारी इश्तेहार चिपकाया गया है.
पुलिस के अनुसार, पिछले कई वर्षों से फरार राजू भुइयां गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र स्थित लावाही कला गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ लातेहार थाना में वर्ष 2022 में मामला दर्ज किया गया था. उस पर हत्या के प्रयास, पुलिस के काम में बाधा डालने, साजिश, हथियार रखने और यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज है.
पुलिस ने राजू की मां ललिता कुंवर और पत्नी अनिता देवी को निर्देश दिया है कि वे 10 नवंबर तक राजू को न्यायालय या पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कराएं. पुलिस ने चेतावनी दी है कि तय समय तक आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय के आदेश से उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती समेत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

