Search

 
 
 

Latehar News : झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त अभियान चलाएगी पुलिस

Latehar News : महुआडांड़ थाना परिसर में हुई इस बैठक में कुसमी, करौंधा और सामरी के थाना प्रभारियों ने भाग लिया. बैठक में सीमावर्ती थानों में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया.
 
बैठक में भाग लेते दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी.

Latehar News : लातेहार जिले से सटे झारखंड व छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त अभियान चलाएगी. इस मुद्दे पर लातेहार जिले के महुआडांड़ एसडीपीओ पूजा कुमारी और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के डीएसपी की अध्यक्षता में  सीमावर्ती थाना प्रभारियों की बैठक हुई.

 

इसे भी पढ़ें


महुआडांड़ थाना परिसर में हुई इस बैठक में कुसमी, करौंधा और सामरी के थाना प्रभारियों ने भाग लिया. बैठक में सीमावर्ती थानों में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया. इसके तहत सूचनाओं का आदान प्रदान करने, अपराध और उग्रवाद उन्मूमलन के लिए संयुक्तत रूप से कार्य करने पर सहमति बनी.


बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों पर निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त कार्रवाई का भी निर्णय लिया गया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही