Search

 
 
 

Latehar News : प्रशिक्षु डीएसपी रामलखन वर्णवाल को बरवाडीह थाना का जिम्मा

Latehar News: रामलखन वर्णवाल ने मीडिया से बातचीत में थाना क्षेत्र मे अमन-शांति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने व नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया. कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है.
 
थाना प्रभारी का चार्ज लेते रामलखन वर्णवाल.

Latehar News : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने प्रशिक्षु डीएसपी रामलखन वर्णवाल को बरवाडीह थाना का नया थाना प्रभारी बनाया है. वर्णवाल ने शनिवार को पदभार भी ग्रहण कर लिया. उन्हों ने निवर्तमान थाना प्रभारी अनुराग कुमार से चार्ज ग्रहण किया. इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर मंत्रणा की.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने मीडिया से बातचीत में थाना क्षेत्र मे अमन-शांति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने व नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया. कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है. खासकर युवा वर्ग इसकी चपेट में आकर अपनी जिंदगी बरबाद कर रह हैं. वर्णवाल ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. उन्होंनने लोगों से नशा का व्या पार करने वालों की सूचना  तत्काल पुलिस को देने की अपील की.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही