Search

 
 
 

Latehar News : नीट पेपर लीक का विरोध, झामुमो ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

कार्यकर्ता पहले जिला कल्याण विभाग कार्यालय लातेहार के समीप एकत्रित हुए. यहां से आक्रोश मार्च निकालकर समाहरणालय गेट के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया. राज्य के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का लगातार पेपर लीक होना देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.
 
पुतला दहन करते झामुमो के नेता व कार्यकर्ता.

Latehar : नीट-यूजी 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में शुक्रवार को लातेहार जिला झामुमो युवा मोर्चा व छात्र मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव व छात्र संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने किया.


बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहले जिला कल्याण विभाग कार्यालय लातेहार के समीप एकत्रित हुए. यहां से आक्रोश मार्च निकालकर समाहरणालय गेट के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया. राज्य के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का लगातार पेपर लीक होना देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

 


जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि युवाओं के सपनों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कार्यक्रम में अरुण दुबे, बुद्धेश्वर उरांव, प्रभात कुमार, अंकित पांडे, अंकित तिवारी, मनोज चौधरी, सरफराज आलम, बीनू राम, संदीप गंझू, बबलू राही,  सौरभ श्रीवास्तव, संजय यादव, एनायत करीम, एहसान अंसारी समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही