Search

 
 
 

Latehar News  : वार्ड पार्षदों के लिए नगर पंचायत कार्यालय में बैठने की जगह उपलब्‍ध करायें: उपाध्‍यक्

Latehar News :बता दें कि नगर पंचायत लातेहार में कुल 15 वार्ड पार्षद हैं, जिनके बैठने की जगह नगर पंचायत कार्यालय में नहीं है. उपाध्‍यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि नगर पंचायत के कार्यालय परिसर में वार्ड पार्षदों के बैठने की व्यवस्था नहीं रहने के कारण वार्ड पार्षदों को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान
 
उपाध्यक्ष संतोष रंजन कुमार

Latehar News : नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन कुमार ने मंगलवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्राचार किया है. उन्‍होंने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में निर्वाचित वार्ड पार्षदों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने की बात कही है.

 

 

बता दें कि नगर पंचायत लातेहार में कुल 15 वार्ड पार्षद हैं, जिनके बैठने की जगह नगर पंचायत कार्यालय में नहीं है. उपाध्‍यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि नगर पंचायत के कार्यालय परिसर में वार्ड पार्षदों के बैठने की व्यवस्था नहीं रहने के कारण वार्ड पार्षदों को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विकास योजनाओं की समीक्षा तथा संबंधित विभागीय कार्यों के अनुश्रवण व कार्यालयीन कार्यों के समन्वय में कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है. 

 

जनता द्वारा निर्वाचित  वार्ड पार्षद को खड़े खड़े ही आम नागरिकों की समस्याओं व कार्यों का निष्पादन करना पड़ रहा है. उपाध्‍यक्ष ने नगर कार्यालय परिसर में वार्ड पार्षदों के बैठने हेतु आवश्यक फर्नीचर, टेबुल, कुर्सी, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं सहित समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है. 

 

इधर पूछे जाने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने पूछे जाने पर बताया कि नगर पंचायत का नया कार्यालय पहाड़पुरी में पार्क के पास बनाया जायेगा. इसके लिए आवश्‍यक प्रक्रिया  प्रारंभ कर दी गयी और कार्यादेश मिलने के साथ ही कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही