Latehar News : जिला मुख्यालय के मोंगर रोड स्थित पीम श्री केंद्रीय विद्यालय में नौ अक्टूबर को कक्षा बालबाटिका से कक्षा नौ तक के छात्रों के शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी (पीटीएम)का आयोजन किया गया.
इस दौरान विद्यार्थियों के प्रथम पीटी परीक्षा का परिणाम भी अभिभावकों को उपलब्ध कराया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए घर पर भी उनकी पढ़ाई और उनके दैनिक व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की अपील की.
उन्होंने आगे कहा कि बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करना आवश्यक है. मोबाइल के अधिक प्रयोग से बच्चों की पढ़ाई, एकाग्रता और दिनचर्या पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को रोज स्वाध्याय करने व लिखने का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की.
प्राचार्य ने कहा कि बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है.गोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों की पढ़ाई व विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और आवश्यक सुझाव साझा किए.

