Search

 
 
 

Latehar News : PTR वन कर्मी की करंट लगने से मौत, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

वन विभाग के एक कर्मी की करंट लगने से मौत हो गयी है. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. शनिवार को जानकारी मिलने पर वन कर्मी के परिजन सदर अस्‍पताल पहुंचे और वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया.
 

Latehar :   वन विभाग के एक कर्मी की करंट लगने से मौत हो गयी है. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. शनिवार को जानकारी मिलने पर वन कर्मी के परिजन सदर अस्‍पताल पहुंचे और वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया.  

 

जानकारी के अनुसार, पलामू टाइगर रिर्जव (पीटीआर) के गारू रेंज में ट्रैकर के रूप में कार्यरत लल्‍लू उरांव शुक्रवार को टूटे हुए तार को ठीक करने के लिए पेड़ पर चढ़ा था. इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गयी. 

 

घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश है. उनका आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों के कहने पर वह पेड़ पर चढ़ा था. यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद वन विभाग ने उन्‍हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी और उसे सदर अस्‍पताल ले जाया गया. 

 

घटना की जानकारी उन्‍हें शनिवार की सुबह मिली तो वे सदर अस्‍पताल पहुंचे. वन विभाग के सक्षम अ‍धिकारियों से बात करने की कोशिश की. लेकिन उनका फोन बंद आ रहा है. परिजनों ने बिजली विभाग पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है.

 

परिजनों ने बताया कि वह घर में कमाने वाला एकमात्र सदस्‍य था. परिजनों ने मृतक की पत्‍नी को नौकरी एवं 60 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है. गारू थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही