Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : नशा मुक्‍त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली

स्‍थानीय बनवारी साहू महाविद्यालय (बीएस कॉलेज) के राष्‍ट्रीय सेवा योजना (एनएसए) के स्‍वयंसेवकों ने शुक्रवार को नशा मुक्‍त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली.
Advertisement
Advertisement

Latehar :स्‍थानीय बनवारी साहू महाविद्यालय (बीएस कॉलेज) के राष्‍ट्रीय सेवा योजना (एनएसए) के स्‍वयंसेवकों ने शुक्रवार को नशा मुक्‍त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली.इसका नेतृत्‍व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने किया.

 

इस दौरान एनएसएस के स्‍वयंसेवक महाविद्यालय के पोषक इलाका बानपुर के विभिन्‍न टोलों में भ्रमण कर लोगों को नशा से दूर रहने की अपील की और इसके दुष्‍परिणामों से अवगत कराया. 

 

 इस मौके पर प्रसाद ने कहा कि नशा से न सिर्फ शरीर ही नहीं घर व परिवार का भी नाश करता है. उन्‍होने खास कर युवाओं से नशा से दूर रहने और अपनी उर्जा सकारात्‍मक दिशा में लगाने की अपील की. आगे कहा कि बहुत से लोग शराब, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं. 

 


नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है. नशा करने से फेफड़े, हृदय और लीवर जैसी महत्वपूर्ण अंग कमजोर हो जाते हैं और कैंसर, अस्थमा और हृदय रोग भी हो सकते हैं.  उन्‍होने नशा से दूर रहने का संकल्‍प लेने का भी लोगों से अपील की.

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने एनएसएस के इस जन जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में चेतना आती है. उन्‍होने भी लोगों से नशापान से दूर रहने की सलाह दी. बता दें कि यह कार्यक्रम 15 से 31 मई तक आयोजित की जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही