Latehar News : जिला मुख्यालय के बाईपास रोड के शिव मंदिर पास बुधवार को सड़क पर साइड लेने के दौरान एक ट्रक बिजली पोल के पास फंस गया. इस दौरान तकरीबन आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा.
सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. सूचना मिलने पर सदर थाना के एसआई रविंद्र महली, एएसआई छत्रपाल सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. सूचना है कि ट्रक चालक के साथ मारपीट भी की गई है. हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर चालक को बचाया गया. बताया जाता है एक बस चालक तेज गति से मोड़ काट रहा था, इसी दौरान ट्रक चालक ने बस को रास्ता देने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक बिजली पोल के समीप फंस गया.
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. काफी प्रयास के बाद केडू निवासी धर्मेंद्र चंद्रवंशी की मदद से ट्रक को वहां से निकाला गया. पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सड़क से जाम हटवाया.