Lagatar Desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही.अब इसी बीच रणबीर कपूर ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी बेटी राहा कपूर ने फिल्म में एक छोटा सा कैमियो किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे.
रामायण में रणबीर कपूर की बेटी राहा का कैमियो
रणबीर ने बताया कि राहा ने फिल्म के सेट पर आकर साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे (लक्ष्मण) के साथ एक शॉट दिया है.राहा अक्सर इस फिल्म के सेट पर जाया करती थीं और उन्हें रामायण की कहानियों में भी काफी दिलचस्पी है.रणबीर ने यह भी कहा कि वे बहुत खुश हैं कि 'रामायण' उनकी बेटी राहा की पर्दे पर नजर आने वाली है.
4,000 करोड़ के बजट में बनी है रामायण
नितेश तिवारी की 'रामायणम्' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में शामिल है. फिल्म के दोनों पार्ट्स को बनाने में करीब 4,000 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं. इसमें पहले पार्ट का बजट लगभग 2,000 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म को भव्य स्तर पर तैयार किया गया है और इसके विजुअल इफेक्ट्स पर भी काफी काम किया गया है.
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. वहीं, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. इनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं.

