Search

 
 
 

Latehar News  : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर क्विज़ व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत लातेहार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में शहर के गांधी इंटर महाविद्यालय में क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
 

Latehar : सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत लातेहार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में शहर के गांधी इंटर महाविद्यालय में क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.प्रतियोगिताओं का विषय विज्ञान, नवाचार और तकनीकी प्रगति रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया.

 

कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि 11 मई 1998 को भारत परमाणु संपन्न देश बना था. इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 11 मई 1999 से इस दिन को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.

 


इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उन्हें तकनीक के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है. इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य दशरथ साहू ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोई भी राष्ट्र साइंस और टेक्नोलॉजी के बल पर ही विकसित राष्ट्र बन सकता है. उन्होंने भारत के परमाणु संपन्न होने की चर्चा करते हुए संस्थाओं और वैज्ञानिकों को याद किया. मेरा युवा भारत लातेहार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता को सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए सहायक होती हैं.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही