Latehar News : झारखंड के पूर्व मुख्यामंत्री बाबूलाल मरांडी मंगलवार को लातेहार पहुंचे. यहां उन्होंने परिसदन में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की. बाद में पत्रकारों से बात में उन्होंंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को सनातनियों के पर्व-त्योहारों से कोई मतलब नहीं है. मरांडी एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली व आंदोलन की तिथि पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि आंदोलन की तिथि ऐसे समय निर्धारित की गयी है, जब दीपावली का मौसम है. व्यापारी मांग कर रहे हैं कि दीपावली के बाद रैली कीजिए, कम से कम हमें अपना व्यारपार तो करने दीजिए, लेकिन राहुल गांधी नहीं मान रहे हैं. अगर राहुल गांधी में दम है तो ईद या क्रिसमस के समय रैली या आंदोलन करके दिखायें. उन्हें तो सनातनियों और उनके त्योहारों से दिक्कत है.
उन्होंने कहा कि 31 अक्टूेबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की गयी थी और एक नवंबर को पूरे देश में सिखों के साथ कत्लेआम किया गया था. उस तिथि पर कांग्रेस ने दिल्ली में रैली का आयोजन किया है. कांग्रेस ऐसा कर देश में अराजकता लाना चाहती है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री के पिता पर की गई टिप्पणी पर मरांडी ने कहा कि यह तो कांग्रेस की संस्कृति रही है. देश की जनता कांग्रेस को इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंशी यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, पंकज सिंह, राजधनी प्रसाद यादव, राकेश दुबे सहित अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

