Search

 
 
 

Latehar News: नेतरहाट में छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

नेतरहाट बंद के दौरान उत्पााद विभाग छापामार कार्रवाई करते हुए, दीपक किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है. दरअसल, नेतरहाट मुखिया रामविशुन ठाकुर व धमेंद्र ठाकुर के बीच बुधवार की रात किसी बात पर ले कर मारपीट हो गयी थी.
 

Latehar: नेतरहाट बंद के दौरान उत्पााद विभाग छापामार कार्रवाई करते हुए, दीपक किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है. दरअसल, नेतरहाट मुखिया रामविशुन ठाकुर व धमेंद्र ठाकुर के बीच बुधवार की रात किसी बात पर ले कर मारपीट हो गयी थी. 

 

 

इसमें नेतरहाट मुखिया के सिर में चोटें लगी थी और वे घायल हो गये थे. दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हो गये थे.जिसके बाद गुरुवार को मुखिया के समर्थकों ने नेतरहाट बाजार बंद कर करा दिया. इस कारण नेतरहाट में तनाव बढ़ गया. 

 

बंद की सूचना मिलने पर महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी लेमान मुंडरी व डीएसपी पूजा कुमारी नेतरहाट पहुंचे. मौक पर नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे. प्रशासन ने लोगो को शांत कराया. 


बंद समर्थकों ने दौरान प्रशासन से अवैध शराब बिक्री किये जाने की शिकायत की. जिसके बाद एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने उत्पाद विभाग को सूचित किया. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने दीपक किराना दुकान में छापेमारी की, जहां से  भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने बताया कि वर्तमान में नेतरहाट में शांति एवं विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है. उन्हों ने नेतरहाट के बाजार क्षेत्र से सरकारी व वन भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही