Search

 
 
 

Latehar News: लातेहार में होमगार्ड की बहाली, 457 पदों पर निकली भर्ती, 17 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Latehar News: लातेहार में होमगार्ड के 457 रिक्त पदों पर नए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है. शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए सातवीं पास तथा शहरी गृह रक्षकों के लिए मैट्रिक पास अनिवार्य है.
 
लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार
  • उपायुक्त ने की योग्य अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने की अपील

Latehar News: लातेहार के ग्रामीण एवं शहरी होमगार्ड के 457 रिक्त पदों पर नए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. विज्ञापन संख्या-01/2026 के अनुसार इनमें 446 पद ग्रामीण तथा 11 पद शहरी गृह रक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं. आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है. शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए सातवीं पास तथा शहरी गृह रक्षकों के लिए मैट्रिक पास अनिवार्य है. 


इसे भी पढ़ें:


अभ्यर्थी को उसी प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए. आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी.  इच्छुक अभ्यर्थी 17 नवंबर  से एक दिसंबर 2026 तक वेबसाइट https://recruitment.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे. 

 

उपायुक्त ने कहा कि जिले में गृह रक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने के उद्देश्य से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.  योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करें, ताकि रिक्त पदों पर योग्य युवाओं का चयन समय पर हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही