Search

 
 
 

Latehar News : OBC को 27% आरक्षण देने की मांग, राजद का उलगुलान आरक्षण रथ रवाना

Latehar News : जिला कार्यालय से रथ यात्रा को राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में मुख्य अतिथि राजद प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि लातेहार में ओबीसी का आरक्षण शून्य है. यह लातेहार जिला के युवाओं के साथ अन्याय है.यहां की युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय नौकरियों में कोई आरक्षण नहीं मिल पा रहा है.
 
उलगुलान आरक्षण रथ किया रवाना

Latehar News : जिले में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण और जमीन सर्वे की तत्रुटियां को दूर करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को उलगुलान आरक्षण रथ यात्रा रवाना किया.

 

 

जिला कार्यालय से रथ यात्रा को राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में मुख्य अतिथि राजद प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि लातेहार में ओबीसी का आरक्षण शून्य है. यह लातेहार जिला के युवाओं के साथ अन्याय है.यहां की युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय नौकरियों में कोई आरक्षण नहीं मिल पा रहा है. 

 

उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए. यादव ने बताया कि यह रथ यात्रा 28 नवंबर से एक दिसंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगी.

 

आगे कहा कि लातेहार जिले में भूमि हाल सर्वे में व्यापक त्रुटि है.इसमें कई प्रकार का अनियमितताएं बरती गई है.इस कारण आए दिन गांव में हिंसक झड़प होती है.सरकार को जमीन के हाल सर्वे की त्रुटि में सुधार करना चाहिए और इसके लिए राजद का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि त्रुटिपूर्ण खतियान के कारण जमीन की ऑनलाइन रसीद कटने में आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

 

उन्होंने ऐसे मामलों में रजिस्टर-02 से मिलान कर जमीन की ऑनलाइन रसीद काटने की मांग की. मौके पर प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव रंजीत यादव, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी एवं जिला सचिव संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही