Search

 
 
 

Latehar News : बच्‍चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावक व शिक्षक की भूमिका अहम- सहाय

Latehar News :विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने कहा कि छात्रों के चहुमुंखी विकास के लिए  विद्यालय व अभिभावकों की सामुहिक भूमिका अहम है. स्‍कूल में बच्‍चों पर ध्‍यान दिया जाता है, स्‍कूल के बाद घरों में भी बच्‍चों के आचार व व्‍यवहार पर नजर रखना आवश्‍यक है.
 
डीएवी पब्लिक स्कूल

Latehar News : शहर के बाजारटांड़ में अवस्थित डीएवी पब्लिक स्कूल शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्‍ठी का आयोजन किया गया. मौके पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया. 

 

 

विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने कहा कि छात्रों के चहुमुंखी विकास के लिए  विद्यालय व अभिभावकों की सामुहिक भूमिका अहम है. स्‍कूल में बच्‍चों पर ध्‍यान दिया जाता है, स्‍कूल के बाद घरों में भी बच्‍चों के आचार व व्‍यवहार पर नजर रखना आवश्‍यक है.

 

उन्‍होंने अभिभावकों से  बच्‍चों को नियमित अध्‍ययन करने की अपील की.कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन, समयबद्धता और अभिभावकों का निरंतर सहयोग अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने छात्रों की  शैक्षणिक प्रगति को निरंतर बेहतर बनाने, उनकी कमजोरियों को पहचान कर दूर करने और शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों के विकास पर बल दिया.

 

मौके परीक्षा प्रभारी राकेश रंजन तिवारी, नामांकन प्रभारी सूरज कुमार मिश्रा व शिक्षक प्रभारी प्रभात रंजन ने भी अपने बच्‍चों का गृहकार्य आदि में सहयोग करने की अपील की. संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने भी कई सुझाव विद्यालय प्रबंधन को दिये. इस प्रबंधन द्वारा उन सुझावों पर अमल करने की बात कही गयी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही