Latehar : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महुआडांड़ के लोध फॉल का सपरिवार भ्रमण करने के बाद शनिवार की रात पहाड़ी नगरी नेतरहाट पहुंची. यहां उन्होंने रात में आराम किया. रविवार की सुबह नेतरहाट के सनराईज का नजारा किया.

इसे भी पढ़े...
इस दौरान उन्होंने नेतरहाट के प्राकृतिक व नैसर्गिक खुबसूरती की मुक्तकंठ प्रंशसा की. उन्होंंने कहा कि सरकार प्रदेश के पर्यटन स्थलों का सतत विकास कर रही है. इस दौरान उन्होंने नेतरहाट के नासपाती बागान का भी अवलोकन किया और यहां नासपाती का पौधारोपण किया.
इस मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें नासपाती भेंट किया गया. भ्रमण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा, महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी, नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व जन प्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
इसी अवसर पर जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को महुआडांड़ क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित एक लिखित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment