Search

 
 
 

Latehar News :  कार की चपेट में आकर सफाई कर्मी घायल

Latehar news : जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह वह अपनी मोपेड से अपनी बेटी को बस चढ़ाने और उसके बाद नगर पंचायत कार्यालय जाने के लिए बनहरदी से लातेहार आ  रहा था. इसी क्रम में दूध फैक्‍ट्री के पास सामने से आ रही एक कार  की चपेट में वह आ गया.
 
सड़क हादसे में सफाई कर्मी घायल

Latehar news : मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में नगर पंचायत का सफाई कर्मी घायल हो गया. उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आयी है. घायल की पहचान रामेश्वर उरांव (33) के रूप मे की गयी है. वह चंदवा प्रखंड के बनहरदी पंचायत का रहने वाला है. 

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह वह अपनी मोपेड से अपनी बेटी को बस चढ़ाने और उसके बाद नगर पंचायत कार्यालय जाने के लिए बनहरदी से लातेहार आ  रहा था. इसी क्रम में दूध फैक्‍ट्री के पास सामने से आ रही एक कार  की चपेट में वह आ गया. 

 

इस घटना के बाद दोनो पिता पुत्री सड़क में गिर गए. स्‍थानीय लोगो ने इसकी सूचना पीसीआर को दी. सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर वैन ने उन दोनो सदर अस्‍पताल में ला कर इलाज के लिए भर्ती कराया. बेटी को भी आंशिक चोटें आयी है. टक्‍कर में कार का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है. रामेश्‍वर की मोपेड भी क्षति हो गयी है. पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्‍त कर लिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही