Search

 
 
 

Latehar News : जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा का भाई संतोष लोहरा लातेहार में गिरफ्तार

Latehar News: एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि संतोष लोहरा ठेकेदारों और कारोबारियों से लेवी वसूल कर संगठन को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहा है. सूचना पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
 
सिंबॉलिक फोटो.
  • लेवी वसूल कर संगठन खड़ा करने की थी तैयारी

Latehar News : लातेहार जिले में नक्सली और उग्रवादी संगठनों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जेजेएमपी के मारे गए सुप्रीमो पप्पू लोहरा के भाई संतोष लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस के अनुसार, एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि संतोष लोहरा ठेकेदारों और कारोबारियों से लेवी वसूल कर संगठन को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहा है. सूचना पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.


पुलिस संतोष से पूछताछ कर संगठन के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. उल्लेखनीय है कि जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. उसके बाद संगठन कमजोर पड़ गया था. पुलिस के मुताबिक, संतोष उसे फिर से सक्रिय करने की कोशिश में जुटा था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही