Latehar News: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 32 वीं बटालियन के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को डालडा फैक्ट्री स्थित मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जवानों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
इसे भी पढ़ें:
शिविर में ब्लड बैंक की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मशीला चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहीं. उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान करने से किसी की जान बचाई जा सकती है. रक्तदान एक महान कार्य है और इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है.
उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके. डॉ. चौधरी ने कहा कि रक्तदान करने से हृदय रोग का खतरा कम होता है और शरीर में नया रक्त बनता है. उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी जवानों को बधाई दी और उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की. मौके पर एसएसबी के कई अधिकारी व जवान मौजूद रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

