Latehar News : अनुमंडल दंडाधिकारी दिेनेश कुमार ने जिले के चंदवा में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों व आम गणमान्य लोगों के साथ बैठक की. बैठक में चंदवा शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकारी जमीन व सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर विचार विमर्श किया गया.
बताया गया कि चंदवा में सड़कों के कई जगहों पर दुकानदारों के द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर लिया गया है. कई दुकानदार अपने सामानो को सरकारी जमीन पर बने नाली व स्लैब के उपर रखते हैं.
एसडीएम ने तत्काल ऐसे दुकानदारों को चेतावनी देते हुए अपने सामानों को वहां से हटा कर अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया. चंदवा शहर के इंदिरा चौक के पास सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर व्यवसाय संचालित करने का मामला सामने आया.
इसके अलावा स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड में पसरी गंदगी और अन्य समस्याओ से एसडीएम को अवगत कराया. इस पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचला अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद व अंचल अधिकारी सुमीत कुमार समेंत कई कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे.

