Search

 
 
 

Latehar News : थाना दिवस पर SDPO व CO ने सुनी ग्रामीणों की समस्‍याएं

जिले के चंदवा थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस सह जनता दरबार का आयोजन किया गया.थाना दिवस मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, चंदवा अंचल अधिकारी सुमित झा और थाना प्रभारी मनोरंजन सिंह ने ग्रामीणों की समस्‍याओं को सुना.
 
Latehar News

Latehar :  जिले के चंदवा थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस सह जनता दरबार का आयोजन किया गया.थाना दिवस मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, चंदवा अंचल अधिकारी सुमित झा और थाना प्रभारी मनोरंजन सिंह ने ग्रामीणों की समस्‍याओं को सुना.

 

काफी संख्‍या में चंदवा थाना क्षेत्र के विभिन्‍न इलाकों से ग्रामीण थाना दिवस में पहुंच कर अपनी समस्‍याओं को रखा.थाना दिवस को ले कर ग्रामीणों में खासा उत्‍साह देखा गया.ग्रामीणों की अधिकांश मामले जमीन विवाद से जुड़े थे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री गुप्‍ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना दिवस का आयोजन प्रत्‍येक बुधवार को किया जाता है. 

Uploaded Image

उन्‍होने बताया कि जो मामले थाना स्‍तर से सुलहनीय हैं उनका  ऑन द स्‍पॉट निष्‍पादन कर दिया जा रहा है. लेकिन जो मामले थाना स्‍तर से सुलहनीय नहीं हैं, उन्‍हें सक्षम पदाधिकारी के कार्यालय में प्रस्‍तुत करने की सलाह ग्रामीणों को दी गयी है.

 

समाचार लिखे जाने तक थाना दिवस जारी था. जिन ग्रामीणों का मामला थाना स्‍तर से सुलझ गया उन्‍होने कहा कि पुलिस की यह एक सराहनीय पहल है. थाना स्‍तर पर ही मामला सुलझ जाने से वे कोर्ट- कचहरी का चक्‍कर लगाने से बच गया. इससे समय और पैसा दोनो की बचत हुई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही