Search

 
 
 

Latehar News : लातेहार में सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की रिम्स में मौत

Latehar News: हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया.
 
फाइल फोटो.

Latehar News : लातेहार रेलवे स्टेशन रोड स्थित चर्च के पास सोमवार की शाम दो बाइक की टक्कर में एक युवक सैजल चंद्रवंशी की मौत हो गयी थी. इस दुर्घटना में चार और युवक कृष्णा चंद्रवंशी, कृष्णा लोहार, विकास उरांव और देवनाथ उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. देवनाथ उरांव की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें


ज्ञात हो कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. रिम्स में तीन घायलों का इलाज जारी है. दो की हालत नाजुक बनी हुई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही