Latehar News : गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को शहर के बाजारटांड़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मका गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप जलाकर किया गया.
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने महात्मा गांधी के आदर्शों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित व जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया.
उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता व राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया. छात्रों को गांधीजी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया.
गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर से रन फॉर डीएवी मैराथन का आयोजन किया गया. शिक्षक प्रभारी प्रभात रंजन और खेलकूद प्रशिक्षक कुणाल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में फिटनेस के प्रति जागरूकता, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देना है. मैराथन में वि़द्यालय के छात्र, शिक्षक व अन्य कर्मियों ने भाग लिया.

