Search

 
 
 

Latehar News :  शशिभूषण पांडेय ने संवेदक संघ के संरक्षक पद से दिया इस्‍तीफा

Latehar News :बता दें कि पिछले अगस्‍त माह में ही शशिभूषण पांडेय ने जिला संवेदक संघ का पुर्नगठन किया गया था. एक माह के अंदर ही मुख्‍य संरक्षक का इस्‍तीफा दे दिया .जानकारों के अनुसार पांडेय संघ के क्रिया कलापों से खासे नाराज चल रहे थे. उन्‍होंने अपनी नाराजगी संघ की बैठक मे प्रकट की थी, बावजूद इसके कोई सुधार नहीं होते देख उन्‍होंने इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया.
 
शशिभूषण पांडेय

Latehar News :  शहर के नगर पंचायत कार्यालय रोड निवासी संवेदक शशिभूषण पांडेय ने जिला संवेदक संघ के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्‍होने संघ के अध्‍यक्ष को वाट्सएप्‍प ग्रुप में इसकी जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि वे समयाभाव के कारण अपने पद से इस्‍तीफा दे रहे हैं. 

 

बता दें कि पिछले अगस्‍त माह में ही शशिभूषण पांडेय ने जिला संवेदक संघ का पुर्नगठन किया गया था. एक माह के अंदर ही मुख्‍य संरक्षक का इस्‍तीफा दे दिया .जानकारों के अनुसार पांडेय संघ के क्रिया कलापों से खासे नाराज चल रहे थे. उन्‍होंने अपनी नाराजगी संघ की बैठक मे प्रकट की थी, बावजूद इसके कोई सुधार नहीं होते देख उन्‍होंने इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया. 

 

हालांकि पांडेय ने ऐसी किसी बात से इंकार किया है और उन्‍होंने स्‍पष्‍ट कहा कि वे अपने नीजि कारणों व समयाभाव के कारण संघ के मुख्‍य संरक्षक पद से इस्‍तीफा दिया है. संवेदक संघ के जिला अध्‍यक्ष राजन तिवारी ने बताया कि संघ के वाट़सएप्‍प ग्रुप से उन्‍हें इसकी जानकारी मिली है. अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. संघ की बैठक मे ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा. बता दें कि श्री पांडेय लातेहार जिला नीजि विद्यालय संघ के जिला अध्‍यक्ष भी हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही