Search

 
 
 

Latehar News : बिहार के ईंट भट्ठे में बंधक बने चंदवा के छह मजदूर मुक्त, डीसी ने सौंपे कंबल

Latehar News: डीसी के जन शिकायत निवारण में मिली शिकायत में बताया गया था कि उक्त छह मजदूर बिहार के वैशाली जिले के रामपुर स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करने गए थे. आरोप था कि ईंट भट्ठा मालिक द्वारा उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है.
 
महिला मजदूर को कंबल देते डीसी संदीप कुमार.
  • डीसी की पहल पर हुई रिहाई
  • जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में उठा था मामला 

Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार की पहल पर बिहार के वैशाली स्थित ईंट भट्ठे में बंधक बनाए गए लातेहार के चंदवा के छह मजदूरों को मुक्त करा लिया गया. यह मामला डीसी के जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में उठा था. मुक्त कराए गए मजदूरों में चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली गांव निवासी जिशान पवरिया, नैमा खातुन, सदिना खातुन, बाबूलाल, झुबली खातुन और तकली खातुन शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें


डीसी के जन शिकायत निवारण में मिली शिकायत में बताया गया था कि उक्त छह मजदूर बिहार के वैशाली जिले के रामपुर स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करने गए थे. आरोप था कि ईंट भट्ठा मालिक द्वारा उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है और उनके साथ मारपीट की जा रही है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सभी मजदूरों को मुक्त कराने का निर्देश दिया. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मजदूरों को मुक्त कराकर सुरक्षित वापस लाया गया. डीसी ने शुक्रवार को मुक्त कराए गए सभी मजदूरों से अपने कार्यालय में मुलाकात की. उन्होंने मजदूरों का हालचाल जाना और उन्हें कंबल प्रदान किए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही