Latehar News : लातेहार शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी अशोक प्रसाद गुप्ता उर्फ बूटा ने छठ व्रतियों के बीच आम की लकड़ी का वितरण किया. ताकि व्रतियों को नहाय-खाय और खरना का प्रसाद बनाने सुविधा हो. काफी संख्या में लोगों ने शहीद चौक पहुंच कर आम की लकड़ियां प्राप्त कीं.
इसे भी पढ़ें
अशोक गुप्ता ने बताया कि वे पिछले 25 से 30 वर्षों से छठ महापर्व पर आम की लकड़ियों का वितरण करते आ रहे हैं. इससे उन्हें आत्मसंतुष्टि मिलती है. उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सेवा करना भी छठ पर्व करने जैसा ही है. इस महापर्व में शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व है. व्रती पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं.
उन्होंने कहा कि खरना का प्रसाद और छठ पूजा के अन्य पारंपरिक पकवान बनाने में आम की लकड़ियों का विशेष महत्व है. इसी उदेश्य से वे व्रतियों के बीच हर साल आम की लकड़ियों का निःशुल्क वितरण करते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

