Latehar News : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मंगलवार को 24 गुम मोबाइलों को उसके असली धारकों को सौंपा. इस दौरान मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी. मोबाइल धारकों ने बताया कि उन्होंने तो अपने गुम हुए मोबाइल के मिलने की आशा छोड़ दी थी.
लेकिन पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व उनकी टीम के प्रयास से उनका खोया मोबाइल उन्हें दुबारा मिल गया. मौके पर एसपी ने कहा कि सीइआइआर पोर्टल व साइबर सेल के तकनीकि टीम के द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन लगातार बरामद किये जा रहे हैं.
पुलिस अधीक्षक ने जिला वासियों से अपने खोये मोबाइल की रिर्पोट दर्ज करने के लिए संचार साथी (सीईर्आआर) पोर्टल या नजनीकि थाना में संपर्क करने की अपील की. मोबाइल धारकों ने इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक व जिले के साइबल सेल को धन्यवाद दिया.

