Search

 
 
 

Latehar News : SP ने गुम मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने साइबर सेल के द्वारा बरामद किये गुम मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा है. बता दें कि पिछले दिनों जिले के कई थाना में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज करायी गयी थी.
 

Latehar : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने साइबर सेल के द्वारा बरामद किये गुम मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा है. बता दें कि पिछले दिनों जिले के कई थाना में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज करायी गयी थी.

 

 

शिकायतों पर साइबर सेल ने गंभीरता से अनुंसधान करते हुए कार्रवाई की थी और 16 गुम मोबाइल बरामद किये थे. उन्‍हीं मोबाइल को गुरूवार को पुलिस अधीक्षक ने उसके असली मालिकों को सौंपा. अपना खोया मोबाइल वापस मिलने बाद मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई. 

 

मौके पर एसपी कुमार गौरव ने आम जनता मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर ऐप/पोर्टल में शिकायत दर्ज कराने की अपील की, ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित कर सके. 

 

ग्रामीणों ने पुलिस के इस सराहनीय प्रयास के लिए एसपी कुमार गौरव और साइबर सेल टीम को साधुवाद दिया. लातेहार पुलिस की इस पहल से आम लोगों में भरोसा बढ़ा है और साइबर सेल की सक्रियता की भी सराहना हो रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही