Search

 
 
 

Latehar News : पीएम मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर भगवती मंदिर में विशेष अर्चना व भंडारा का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतापूर्वक 12 साल पुरे होने पर जिले के चंदवा प्रखंड के मां नगर भगवती मंदिर में बुधवार की देर शाम आयोजित विशेष पूजन व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया .
 
  • विधायक प्रकाश राम भाग लिया, मोदी के दीर्घायु होने की कामना की

Latehar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतापूर्वक 12 साल पुरे होने पर जिले के चंदवा प्रखंड के मां नगर भगवती मंदिर में बुधवार की देर शाम आयोजित विशेष पूजन व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया .जिसमे स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम ने भाग लिया. 

 

उन्‍होने कहा कि इन 12 वर्षां में भारत ने वैश्विक मंच से ले कर हर क्षेत्र में काफी सफलता हासिल की है और यह श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्‍व को जाता है. उन्‍होने कहा कि मां भगवती से प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की है. 

 

मौके पर जब पत्रकारों ने चंदवा के टोरी रेलवे क्रासिंग में ओआरबी निर्माण को ले कर सवाल किया तो उन्‍होने कहा कि यह मामला काफी पुराना है, जैसा कि जानकारी है यह तकनीकि कारणों से लंबित पड़ा है. उन्‍होने इस कार्य में स्‍थानीय लोगों से भी आगे आने और तकनी‍कि कारणों को दूर करने में पहल करने का आग्रह किया.

 

विधायक ने कहा कि उन्‍होने खुद इस मामले को विधानसभा में उठाया है और निरंतर प्रयासरत हैं कि ओआरबी का निर्माण शीघ्र हो. विशेष पूजन और भंडारा में विधानसभा क्षेत्र के लातेहार, चंदवा, हेरहंज, बारियातू और बालुमाथ प्रखंडों के काफी संख्‍या में लोगों ने भाग लिया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही