Search

 
 
 

Latehar News : नक्स‍ल क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहा SSB- कमांडेंट

एसएसबी बटालियन के कार्यवाहक कमाडेंट विनय कुमार ओझा ने कहा कि एसएसबी नक्सल प्रभावित व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक विकास के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम चला रहा है.
 
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में जानकारी देते कार्यवाहक कमाडेंट विनय कुमार ओझा व अन्य.

Latehar : लातेहार में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं बटालियन ने मंगलवार को 25 दिवसीय बेसिक कंप्यूएटर कोर्स का शुभारंभ किया. कार्यवाहक कमाडेंट विनय कुमार ओझा के मार्गदर्शन में संचालित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर मुखिया ललिता देवी समेत एसएसबी के कई अधिकारी व जवान मौजूद थे. प्रशिक्षण में धोबी मुहल्लाक डुरूआ, धनकारा, कल्याणपुर, तुपू खुर्द व मनन चोटाग समेत  आसपास के क्षेत्रों के 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं.


कार्यवाहक कमांडेंट ओझा ने कहा कि एसएसबी नक्सल प्रभावित व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक विकास के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम चला रहा है. ग्रामीणों के लिए बौद्धिक विकास, रोजगारोन्मुखी प्रक्षिशण, उन्नत कृषि, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, चिकित्सा शिविर सहित सामाजिक सरोकार के अन्य कार्य किये जा रहे हैं. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत अभियान, भारत के वीर, एक भारत श्रेष्ठ भारत, सुकन्या समृद्धि योजना व पौधरोपण अभियान जैसी सरकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई जा रही है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही