Search

Ranchi News: दिव्यांग बेटे को लेकर थाने पहुंची मां, घर कब्जा दिलाने की लगाई गुहार

Ranchi : मानवता को झकझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है. यह तस्वीर धुर्वा थाना परिसर की बताई जा रही है, जहां एक मां अपने अपाहिज बेटे को साथ लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुंची. मां-बेटे की बेबसी देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.
 
जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी अपने दिव्यांग पुत्र सुजीत कुमार को लेकर पिछले कई दिनों से थाना और प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं. उनका आरोप है कि धुर्वा सेक्टर-4 स्थित क्वार्टर नंबर A-45, जो डेथ केस में उन्हें आवंटित हुआ था, उस पर पिछले करीब 25 वर्षों से रामशीष सिंह ने कब्जा कर रखा है.

उर्मिला देवी का कहना है कि उन्होंने भरोसे के आधार पर मकान की देखरेख की जिम्मेदारी रामशीष सिंह को सौंपी थी, लेकिन बाद में उन्हें और उनके बेटे को उनके ही घर से बेदखल कर दिया गया. अब हालात ऐसे हो गए हैं कि मां और बेटा सड़कों पर दर-दर भटकने को मजबूर हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही