Search

Ranchi News : कमड़े में 2 वाहनों की टक्कर में स्कूटी सवार घायल

Ranchi : राजधानी रांची के कमड़े क्षेत्र में ऑटो और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में एक युवक घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घायल युवक को इलाज लिए अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे चोटें आईं. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची.
 
फिलहाल घायल युवक की पहचान और उसकी स्थिति की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शहर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सावधानी बरतने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही