Search

 
 
 

Latehar News : SSB के जवानों ने छठ घाट में किया श्रमदान, समिति ने सराहना की

Latehar News : मौके पर श्रीसूर्यनारायण पूजा समिति के अध्‍यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने एसएसबी के कार्यों की सराहना की. उन्‍होंने कहा कि  जवानों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान करते हुए छठ घाट को व्रतियों के अनुकूल बनाने में सहयोग किया. उन्‍होंने कहा कि एसएसबी के जवानों ने यह साबित किया कि वे न केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हैं.
 
एसएसबी जवान

Latehar News : सशस्‍त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार की सुबह शहर के औरंगा नदी स्थित मुख्‍य छठ घाट में श्रमदान किया. इस दौरान एसएसबी के जवानों ने नदी के बालू को समतल किया, ताकि छठ व्रतियों को पूजा केे लिए समतल जमीन उपलब्‍ध कराया जा सके. जवानों ने कमाडेंट के निर्देश पर श्रमदान किया. 

 

मौके पर श्रीसूर्यनारायण पूजा समिति के अध्‍यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने एसएसबी के कार्यों की सराहना की. उन्‍होंने कहा कि  जवानों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान करते हुए छठ घाट को व्रतियों के अनुकूल बनाने में सहयोग किया. उन्‍होंने कहा कि एसएसबी के जवानों ने यह साबित किया कि वे न केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हैं.

 

छठ घाट पर श्रमदान कर उन्होंने सुरक्षा बल और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग की भावना को और मजबूत किया है. मौके पर समिति के कई सदस्‍य मौजूद थे. (इसे भी पढ़ें...प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि दिमागी नक्सली कौन हैं और भारत का कानून क्या कर रहा है)

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही